Advertisement Carousel
Add
Blog

शासकीय कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

शासकीय कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जेसीबी मशीन व मोटरसाइकिल जप्त, बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई
जांजगीर-चांपा। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर अश्लील गाली-गलौच एवं अभद्र व्यवहार करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में प्रयुक्त जेसीबी मशीन एवं एक मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार शिवरीनारायण द्वारा थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम दुरपा स्थित लंकेटर तालाब क्षेत्र में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से खुदाई कर कबीर इंटरप्राइजेस की भूमि पर मिट्टी पाटी जा रही थी। सूचना प्राप्त होने पर ग्राम कोटवार के माध्यम से मामले की सत्यता की जांच कराई गई। जांच में अवैध खुदाई की पुष्टि होने पर जेसीबी का कार्य तत्काल रुकवाया गया।
जेसीबी को थाना लाए जाने के दौरान जेसीबी चालक एवं मालिक द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए अश्लील गाली-गलौच की गई तथा अभद्र व्यवहार किया गया। उक्त कृत्य पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 64/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 221, 121(1), 132, 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तार आरोपी

Advertisements
Advertisements


धर्मेन्द्र कुमार कश्यप, पिता सोनाउ राम कश्यप, उम्र 42 वर्ष
सुरेन्द्र कुमार कश्यप, पिता सोनाउ राम कश्यप, उम्र 36 वर्ष
निवासी – ग्राम कुरियारी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा
विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उनके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। इसके पश्चात विधिवत गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले में जेसीबी क्रमांक सीजी 11 बीपी 7486 एवं मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक सीजी 11 बीआर 5538 को जप्त किया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी शिवरीनारायण के नेतृत्व में सउनि कपिल राम साहू, रामप्रसाद बघेल, आरक्षक प्रवीण साहू, टुकेश्वर डडसेना एवं यशवंत पाटले का विशेष योगदान रहा।जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button