Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

ग्राम भूलनपुर प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन ब्लाक की ग्राम पंचायत भेडौरी के ग्राम भूलनपुर प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आए डॉक्टरों ने सैकड़ो लोगों की जांच कर दवा वितरण किया। आपको बता दें गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 5 के तहत् नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन अवध एवं गौरक्ष प्रांत द्वारा प्राथमिक विद्यालय भूलनपुर में निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम भूलनपुर, भेडौरी, हरबक्शाहपुरवा, बेलरायां, तकियापुरवा, महाराजनगर सहित आस पास के गांव से आकर तमाम लोगों ने उपस्थित चिकित्सकों से परामर्श कर आवश्यक दवा आदि प्राप्त की। भूलनपुर प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का ग्राम पंचायत भेडौरी के प्रधान प्रतिनिधि पुत्र शिवम् वर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रवज्जलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के डॉक्टर्स ध्रुव गोयल, रविन्द्र गंगवार, संजू गंगवार, नवनीत चौहान, सी एच ओ दीक्षा सक्सेना, ए. एन. एम पिंकी राय, ग्राम पंचायत भेडौरी के ग्राम प्रधान टीकाराम, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सिंगाही मंडल उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत भेडौरी के प्रधान प्रतिनिधि ध्रुव वर्मा, सिंगाही मंडल उपाध्यक्ष दीपक सोनी, सिंगाही मंडल महामंत्री शंकर दयाल अवस्थी, कंचन वर्मा, पंचायत सहायक सोमराज चौधरी एवं प्राथमिक विद्यालय भूलनपुर के स्टाफ सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button