Advertisement Carousel
सारंगढ़ - बिलाईगढ़छत्तीसगढ़

Sarangarh News // कांदूरपाली गौठान में चरवाहा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

Sarangarh news । कांदूरपाली गौठान में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 57 वर्षीय चरवाहा दौलत चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दौलत चौहान बरपाली ग्राम पंचायत का निवासी था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, जिससे घटना के पीछे की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

इस घटना ने स्थानीय ग्रामीणों को सदमे में डाल दिया है, वहीं पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button