Advertisement Carousel
Blog

छह वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को पुलिस ने दबोचा

Ad

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी की रिपोर्ट

घटना को अंजाम देकर उत्तराखंड फरार हुआ था आरोपी, एसपी ने दस हजार रुपए का इनाम किया था घोषित

पढुआ थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व छह वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उत्तराखंड फरार हुए दस हजार का इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैl

पुलिस के मुताबिक बीती 30 अक्टूबर को गांव कटहा निवासी एक छह वर्षीय मासूम बालिका के साथ गांव का ही जितेंद्र उर्फ सोरंगा पुत्र राम मनोहर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मासूम बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तलाश शुरू कर दिया था इस दौरान वह मौका पाकर उत्तराखंड फरार हो गया था एसपी ने फरार अभियुक्त पर दस हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया थाl गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ दबिस के बाद पुलिस को एक सप्ताह बाद सफलता हासिल हुई पुलिस ने फरार आरोपी को एक सप्ताह बाद गुरुवार सुबह ढखेरवा निघासन मार्ग पर टांडा मोड़ सिसैया क्रेशर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l एसओ निराला तिवारी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पाँक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है l गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक संदीप यादव कांस्टेबल संजय यादव, विक्रांत चौधरी व रचित राजपूत शामिल रहे l

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button