Advertisement Carousel
Add
Blog

फरार अभियुक्त से पुलिस की हुई मुठभेड़ के दौरान लगी गोली

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के नेतृत्व मे दिनांक 6/10/2024 की प्रातः ग्राम सरसवां में थाना खमरिया एवं थाना धौरहरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों गुलशेर पुत्र सोनू खिलाड़ी व वकील अहमद पुत्र तनवीर अहमद को गिरफ्तार किया गया था,

Advertisements

Advertisements

जिसमें शेष दो अभियुक्त मौके से फरार हो गये थे। उपरोक्त प्रकरण से संबंधित फरार दोनों अभियुक्तों के संबंध में सूचना थाना ईसानगर पर प्राप्त हुई कि फरार दोनों अभियुक्त बहराइच की ओर भागने की फिराक में जालिमनगर पुल के पास गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना ईसानगर तथा एसओजी सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो दोनों अभियुक्तों में से अभियुक्त सोमिल पुत्र बड़े लल्ला निवासी तालगांव जनपद शाहजहांपुर ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सोमिल उपरोक्त के पैर में गोली लग गई। शेष एक अभियुक्त भागने में सफल रहा तथा अभियुक्त सोमिल को एक अदद अवैध तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर तथा एक कारतूस बरामद कर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button