Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब कारोबार पर चांपा पुलिस का प्रहार 160 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल160 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Ad

Advertisements

अवैध शराब कारोबार पर चांपा पुलिस का प्रहार

Advertisements

160 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा, 17 दिसंबर।
जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन व बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 160 पाव देशी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 16 हजार रुपये बताई जा रही है।

Advertisements

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना चांपा पुलिस की टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम दारंग में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे आरोपी गंगाधर बरेठ (20 वर्ष), पिता राजकुमार बरेठ, निवासी ग्राम दारंग, थाना चांपा को मौके से पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 160 पाव देशी मदिरा (प्लेन) बरामद कर जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में लिप्त तत्वों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, सहायक उपनिरीक्षक खांडेकर, प्रधान आरक्षक वेंकट रमन पाटले, आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया एवं गौरी शंकर रॉय का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button