Advertisement Carousel
राज्य

HKRNL की वैकेंसी खुली, हर महीने मिलेगा आकर्षक वेतन – जानें आवेदन की आखिरी तारीख

चंडीगढ़ 
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) की ओर से जिला स्तर पर फर्स्ट एड इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती की जाएगी। यह नियुक्तियां सेंट जॉन एंबुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन के माध्यम से की जाएंगी। कुल 48 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जो 20 अक्टूबर तक चलेगी।

Advertisements

प्रत्येक जिले में एक पुरुष और एक महिला उम्मीदवार की नियुक्ति की योजना है। आवेदन के लिए ANM, GNM या BSC नर्सिंग जैसी योग्यताएं अनिवार्य रखी गई हैं और अभ्यर्थी के पास कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

Advertisements

हर महीने मिलेंगे इतने रूपये
योग्य उम्मीदवारों को चयन के बाद मासिक 17,500 रुपये का वेतन दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य राज्यभर में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण को सशक्त बनाना और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button