Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षणनोडल अधिकारी वाशु जैन ने टोकन, वजन, स्टेकिंग व गुणवत्ता की गहन जांच की

Ad

Advertisements

कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण
नोडल अधिकारी वाशु जैन ने टोकन, वजन, स्टेकिंग व गुणवत्ता की गहन जांच की

Advertisements

सक्ती

Advertisements

कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, सुचारु एवं किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से धान खरीदी नोडल अधिकारी  वाशु जैन द्वारा जिले के *धान खरीदी केन्द्र आमापाली,* *झालरौदा* एवं *भोथिया* का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी  जैन ने धान खरीदी केन्द्रों में संचालित समस्त व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने किसानों के टोकनों का सत्यापन, केन्द्र में नोडल अधिकारी की नियमित उपस्थिति, अब तक हुई कुल धान खरीदी, दैनिक खरीदी प्रगति, वजन प्रक्रिया, स्टेकिंग व्यवस्था एवं रिकॉर्ड संधारण की गहन जांच की।


जैन ने अपनी उपस्थिति में नये आए धान एवं स्टेकिंग में रखे धान के बोरों को निकलवाकर वजन तौलकर परीक्षण किया तथा धान की नमी की मात्रा की भी जांच की। उन्होंने धान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए धान खरीदी प्रभारी को निर्देश दिए कि सरना किस्म के धान को अलग लाइन में एवं मोटा धान को पृथक रूप से सुव्यवस्थित तरीके से संग्रहित किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।
धान खरीदी केन्द्र झालरौदा सहित अन्य केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने 31 जनवरी तक कटे सभी टोकनों की जानकारी सुरक्षित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्रों में बारदाने की उपलब्धता का भी परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान खरीदी कार्य पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए। टोकन सत्यापन, वजन, स्टेकिंग एवं अभिलेख संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने केन्द्रों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने तथा सभी रजिस्टर एवं रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुचारु धान खरीदी की सुविधा मिल सके तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग की टीम सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button