Advertisement Carousel
Blog

एम. के. एम. पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में महोत्सव

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही कस्बे में स्थित एम. के. एम. पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के उपलक्ष्य में महोत्सव मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हें नन्हें छात्र छात्राओं ने अद्भुत झांकियां प्रस्तुत की  व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन की विशेषताओं से प्रेरित भाषण प्रस्तुत किये कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं ने भगवान श्री कृष्ण व राधा के स्वरूप में  मनमोहक संजीव झांकी तथा शिक्षाओं से प्रेरित भाषण प्रस्तुत किया गये।

Advertisements
Advertisements

प्रधानाचार्या सोनिका पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण जन्म से ही संघर्ष में पले बड़े वा उनका संघर्षमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादाई है । श्री कृष्ण के जीवन से हम सभी को सीखना चाहिए कि किस तरह परिस्थितियों में भी उन्होंने जीवन भर उत्कृष्ट कार्य किया

Advertisements

उन्होंने संपूर्ण जीवन में लोगों की सेवा की और धर्म का साथ दिया स्कूल के प्रबन्धक ने सभी छात्रों व अध्यापकों को आशीर्वाद तथा सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर समस्त शिक्षक / शिक्षकाएं उपस्थित रहे l

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button