Advertisement Carousel
Blog

डीएम का आदेश बेअसर,धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन सिस्टम फेल, परमिशन के नाम पर चल रहा खेल

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी
लखीमपुर खीरी जनपद के तहसील धौरहरा क्षेत्र में डीएम के आदेशों को ताक पर रखकर खनन माफिया लगातार अवैध खनन कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह होते ही अवैध खनन कर बालू मिट्टी ले जा रही  ट्रालियां सड़क पर देखी सकती है। लेकिन अवैध खनन को लेकर तहसील धौरहरा के जिम्मेदार अधिकारियों सहित खमरिया पुलिस द्वारा खनन माफियाओं को अभयदान दिया जा चुका है। जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। और लगातार खनन जारी है। जनपद में बाढ़ की विभीषिका अभी समाप्त नहीं हुई है,अवैध खनन के चलते नदियाँ अपना रुख बदल रही हैं। जिसके चलते आमजनमानस पर खतरा मंडरा रहा है। परंतु खनन माफिया  धौरहरा क्षेत्र के खनवापुर गांव के निकट स्थित शारदा नदी की तलहटी में सुबह होते ही खनन शुरू कर देते हैं। और अवैध तरीके से बालू खनन कर अपनी जेबें भरने में मस्त हैं । वहीं क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को लेकर राजस्व व पुलिस विभाग के जिम्मेदार अफसर चुप्पी साधे हुए है। परमिशन के नाम पर हो रहा खेल,बिना जांच किये जारी हो रहा मिट्टी खनन का परमिशन। तहसील धौरहरा में अधिकारियों और कर्मचारियों की खनन माफियाओं से सांठगांठ होने के चलते परमिशन के नाम पर बड़ा खेल किया जा रहा है।तहसील से जारी होने वाले मिट्टी खनन के परमिशन पर खनन माफिया बालू का कार्य करते हैं। क्योंकि तहसील से परमिशन जारी होने के बाद लेखपाल  मिट्टी खनन के लिए दिए गए गाटा संख्या की जांच करने के लिए मौके पर नहीं पहुंचते हैं। जिसका खनन माफिया खूब फायदा उठाते हैं और दिन रात खनन कर राजस्व को लाखों रुपयों का चूना लगा रहे हैं।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button