Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी केंद्र में 28.51 लाख का गबन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

धान खरीदी केंद्र में 28.51 लाख का गबन, तीन आरोपी गिरफ्तार

919.96 क्विंटल धान में हेराफेरी का मामला, मस्तुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

बिलासपुर
जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गतौरा स्थित धान खरीदी केंद्र में हेराफेरी कर लाखों रुपए के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेवा सहकारी समिति मर्यादित गतौरा के धान खरीदी केंद्र में विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान उपार्जन में अनियमितता और गबन की शिकायत सामने आई थी। जांच में पाया गया कि केंद्र में 919.96 क्विंटल धान कम है, जिससे शासन को लगभग 28 लाख 51 हजार रुपए की आर्थिक क्षति हुई है।
इस मामले में संस्था प्रबंधक कोमल प्रसाद चंद्रकार, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धीरही पर गबन का आरोप है।
प्रार्थी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मस्तुरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन के दौरान अनियमितता की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की।

Advertisements


विवेचना के दौरान पुलिस ने कोमल प्रसाद चंद्रकार, राजेंद्र राठौर और हुलेश्वर धीरही को उनके निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने गबन करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button