Advertisement Carousel
Blog

विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक दिनांक 29/05/2024 ; प्रातः 9.30 बैठक हॉल :- लोयोला हायर सेकेण्डरी स्कूल कुनकुरी

Ad

विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक दिनांक 29/05/2024 ; प्रातः 9.30 बैठक हॉल :- लोयोला हायर सेकेण्डरी स्कूल कुनकुरी

Advertisements


शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ
दिनांक 29/05/2024 को प्रातः 9.30 बजे शिक्षा विभाग विकासखंड कुनकुरी के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के सभी प्रधानपाठक, शिक्षक, स्वीपर,नियमित भृत्य , रसोईया एवं विकासखंड के सभी संकुल शैक्षिक समन्वयको का नया सत्र प्रारंभ होने के पूर्व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक विकासखंड शिक्षाधिकारी श्री एस आर साव एवं विकासखंड श्रोत समन्वयक कुनकुरी श्री विपिन अम्बस्थ जी के द्वारा लिया गया। बैठक में शालाओं में चल रहे विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की गई ।शाला प्रबंधन समिति की बैठक ,शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी,शाला खुलने के पूर्व शाला परिवेश की स्वच्छता,शालाओं में स्वीपर की भूमिका, रसोईया के कार्य तथा निरीक्षण के दौरान पाए गए ऐसे बिंदुओं पर चर्चा जहां सुधार की आवश्यकता है उन सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई ।

Advertisements
Advertisements


विकासखंड शिक्षाधिकारी साव जी के द्वारा बताया गया कि शालाओं में किस प्रकार सत्र की शुरुआत से ही सभी प्रकार के पंजीयो का नियमित संधारण करना चाहिए,किस तरह शाला प्रबंधन समिति को सक्रिय किया जाना चाहिए ,नियमित पालक संपर्क कर अनियमित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य भी एक शिक्षक का होना चाहिए ।उनके द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि आगामी सत्र में विकासखंड के समस्त शालाओं में घंटी का उपयोग प्रत्येक शाला में होगा,सभी शिक्षक प्रार्थना के 10 मिनट पूर्व शाला में उपस्थित होंगे,प्रार्थना सभा का आयोजन शासन के निर्देश के अनुसार होगा ।सभी शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी शालेय समय पर पूरी निष्ठा के साथ शैक्षिक कार्य करेंगे जिससे शालाओं में अध्यनरत बच्चों को उसका लाभ मिल सके और उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके इस दिशा में दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button