Advertisement Carousel
Blog

बेलरायां में इंटर मीडिएट का परीक्षा परिणाम 95.61% व हाईस्कूल का शत- प्रतिशत रहा।

Ad


अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के बेलरायां में सरजू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलरायां-खीरी की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 के परीक्षा परिणाम के क्रम में इंटर मीडिएट का परीक्षा परिणाम 95.61% व हाईस्कूल का शत- प्रतिशत रहा। इण्टर मीडिएट में भै. आयुष वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा ने 93.80%अंक लाकर जनपद-खीरी में दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। बहन अनुष्का पटेल पुत्र राम निवास वर्मा ने 91.20%अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा भै. दिव्यांशु वर्मा पुत्र केशराम वर्मा ने 90.20%अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में हाईस्कूल के भै. सूरज वर्मा पुत्र सुमित्रानंदन वर्मा ने 92.83%अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।ब.गार्गी सिंह पुत्री राजेश प्रताप सिंह ने 91.50% अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ब. अंशिमा सिंह पुत्री श्याम सिंह ने 87.33%अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के हाईस्कूल में 88.42%बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए तथा इण्टर मीडिएट में 70.64%बच्चे विज्ञान वर्ग में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के सभी उत्तीर्ण भैय्या/बहिनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए श्रीमान अजीत सिंह (प्रधानाचार्य) जी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय के प्रबन्धक श्रीमान उत्तम कुमार सोनी जी ने भैय्या/ बहिनों को निरन्तर परिश्रम करने की सलाह देते हुए उत्साहवर्धन किया, साथ ही विद्यालय के आचार्य परिवार को भी ऐसे ही निरन्तर कार्य करने की प्रेरणा दी। भैय्या/बहिनों में परिणाम को लेकर भारी उत्साह है। भैय्या/बहिनों ने क्षेत्र में विद्यालय के नाम को भी गौरवान्वित किया है।

Advertisements
Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button