Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ में लूट की दो वारदातों का खुलासा, जोगीडीपा के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल और चाकू बरामद

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ में लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने लूटपाट की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए जोगीडीपा क्षेत्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ प्रकाश कुमार सारथी और शाहीद सारथी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, 10 जून की रात आरोपियों ने पहले जोगीडीपा गंगाराम तालाब के पास एक युवक को रोककर उससे नकदी लूटी और चाकू से हमला कर उसकी मोटरसाइकिल छीन ली। इसके बाद देर रात एक अन्य युवक को चाकू दिखाकर डराया और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।


दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दोनों लूट की वारदातों को स्वीकार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी प्रकाश कुमार सारथी के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू बरामद किया, जबकि आरोपी शाहीद सारथी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि संपत्ति संबंधी अपराधों और लूटपाट जैसी घटनाओं में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button