Advertisement Carousel
Blog

चांपा रेलवे स्टेशन पर आईजी का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की परखी हकीकत

Advertisements

चांपा रेलवे स्टेशन का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Advertisements
Advertisements


यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, स्टाफ की कमी जल्द होगी दूर : आईजी मुनव्वर खुर्शीद


जांजगीर-चांपा, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री मुनव्वर खुर्शीद ने चांपा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुरक्षा व्यवस्था, जीआरपी की कार्यप्रणाली तथा उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया।


आईजी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पाई गई कमियों एवं कमजोरियों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ दीपक यादव से चर्चा करते हुए आईजी श्री खुर्शीद ने स्टाफ की कमी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया जारी है और जल्द ही नए जवानों की नियुक्ति के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे रेलवे सुरक्षा बल की कार्यक्षमता और बेहतर होगी।


रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही मोबाइल चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आईजी ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीआरपी लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है, लेकिन यात्रियों को भी अपने मोबाइल एवं सामान की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से स्टेशन एवं ट्रेनों में सामान बेचने वाले वेंडरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। आईजी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वेंडरों पर सख्ती बरती जा रही है तथा जुर्माने की राशि बढ़ाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।


आईजी के इस औचक निरीक्षण से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की गंभीरता स्पष्ट रूप से सामने आई है। अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button