Advertisement Carousel
Blog

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Ad

Advertisements

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Advertisements

बेलगहना/कोटा (बिलासपुर)।

चौकी बेलगहना थाना कोटा पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 व 12 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मनीष कांशीपुरी पिता सोनू कांशीपुरी, निवासी बहेरामुड़ा, चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर द्वारा एक नाबालिग पीड़िता के साथ जबरदस्ती गलत नियत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की गई थी। पीड़िता की शिकायत पर चौकी बेलगहना में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर बेलगहना पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर मामले को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की। दिनांक 21 जनवरी 2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने घटना कारित करना स्वीकार किया।
पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button