Advertisement Carousel
Blog

सट्टा जुआ खेलने वाले के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई₹3000 नगद व सट्टा पट्टी जब्त, आरोपी गिरफ्तारबिलासपुर

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

सट्टा जुआ खेलने वाले के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई
₹3000 नगद व सट्टा पट्टी जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर
थाना सिविल लाइन पुलिस ने सट्टा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹3000 नगद राशि एवं सट्टा पट्टी जब्त की है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सट्टा जुआ खेलने की गतिविधि में संलिप्त है। सूचना की तस्दीक के बाद सिविल लाइन पुलिस टीम ने त्वरित रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार रमानी (37 वर्ष), निवासी सिंधी मोहल्ला, गोडपारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर को मौके से पकड़ा।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 37/2025, धारा 6/क जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी के बैंक खातों, चल-अचल संपत्ति एवं वित्तीय लेन-देन की भी गहन जांच की जा रही है।
पूछताछ के आधार पर आरोपी के अन्य सहयोगियों एवं सट्टा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में सट्टा और जुआ जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button