Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

अवैध रेत खनन का विरोध कर रहा था युवक, माफियाओं ने मारी गोली – गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा पुलिस दल को

 राजनांदगांव। रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे विरोध करने वालों पर खुलेआम जानलेवा हमला करने से भी नहीं डर रहे। ताजा मामला राजनांदगांव के मोहड़ गांव (वार्ड क्रमांक 49) का है, जहां अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर माफियाओं ने एक युवक पर गोली चला दी और दो अन्य ग्रामीणों के साथ मारपीट की। गोली युवक रोशन मंडावी के गले को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही अन्य दो घायलों का भी इलाज जारी है।

Advertisements

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों को रोककर जमकर नारेबाजी की और रेत चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास जारी है।

Advertisements

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहड़ के पास स्थित शिवनाथ नदी में लंबे समय से अवैध रूप से रेत का खनन हो रहा था। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बुधवार रात कुछ माफिया जब रेत चोरी कर रहे थे, तब गांव के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान माफियाओं ने गोलियां चला दी।

एडिशनल एसपी राहुलदेव शर्मा ने बताया कि मोहड़ में रेत निकालने को लेकर विवाद की स्थिति है। गांव में अभी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल मौके पर है और अभी स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है। गोली चलने का कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। लेकिन गांव के लोग कह रहे हैं, अभी तक यह चीज स्पष्ट नहीं है। सारी चीजों की जानकारियां ली जा रही है। गांव वालों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button