Advertisement Carousel
Blog

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शासकीय कन्या शाला सक्ती में यातायात व साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Ad

Advertisements


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शासकीय कन्या शाला सक्ती में यातायात व साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

सक्ति
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में शासकीय कन्या शाला, सक्ती में यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं साइबर सतर्कता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देना रहा।

Advertisements

इस दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों के पूर्ण पालन पर विशेष जोर दिया गया।पुलिस अधीक्षक  ठाकुर ने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने अभिभावकों एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता के प्रति जागरूक करें।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात नियमों, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, भूगोल एवं  इतिहास से संबंधित प्रश्न–उत्तर किए गए। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए, जिनमें सही उत्तर देने वाली छात्राओं को उत्साहवर्धन स्वरूप सम्मानित भी किया गया।


अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि ऐसे जागरूकता व प्रश्न–उत्तर कार्यक्रमों से न केवल यातायात नियमों के प्रति समझ बढ़ती है, बल्कि बच्चों में छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल एवं सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि भी विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं को निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।साथ ही बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों पर जानकारी देते हुए उन्होंने ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए। अनजान कॉल व लिंक से सावधान रहने, ओटीपी, बैंक डिटेल एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया।कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव को लेकर सकारात्मक और प्रभावी संदेश दिया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button