Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त सुश्री कुलिशा मिश्रा…

Ad

सारंगढ़।सुश्री कुलिशा मिश्रा को अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है । इस आशय का नियुक्ति पत्र महासचिव श्री केसी वेनु गोपाल ने आज जारी कर इसकी प्रति एक्स (ट्विटर) पर जारी की । गत लोकसभा चुनावों में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की कॉंग्रेस प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह की पुत्री तथा इंग्लैंड के नॉटिंधम विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय क़ानून में मास्टर्स की शिक्षा प्राप्त कुलिशा पूर्व में भारतीय युवा कॉंग्रेस की राष्ट्रीय सचिव के रूप में संगठन में कार्य कर चुकी हैं । सुश्री कुलिशा मिश्रा के इस उपलब्धि पर विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष मंजू मालाकार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार के द्वारा बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना कियें है ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button