Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सक्ति

लवसरा में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त,बाराद्वार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

थाना बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही अपराध क्र. 227/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रूपये के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

नाम आरोपी—
विष्णु प्रसाद रातें पिता उदय राम रातें उम्र 38 साल ग्राम लवसरा थानाबाराद्वार, जिला सक्ति। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री हरीश यादव (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ति, श्री मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 08.09.2025 को मुखबिर सूचना पर ग्राम लवसरा  में आरोपी  विष्णु प्रसाद रातें  पिता दरस राम रातें उम्र 38 साल निवासी लवसरा थाना बाराद्वार के द्वारा 15 लिटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रुपए को रख कर ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 08.09.2025 के 12:10, बजे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.09.2025  को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में  प्र.आर. देवनारायण चंद्रा आरक्षक रतन विश्वकर्मा , रामकुमार यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button