Advertisement Carousel
राज्य

बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण जल्द, PM मोदी करेंगे समारोह में उपस्थिति

Ad

पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होगा. इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. 

Advertisements

एनडीए ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया है, जिसमें भाजपा को 89, जेडीयू को 85, एलजेएपी (रामविलास) को 19 और अन्य सहयोगियों ने 9 सीटें जीती हैं.

Advertisements

नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक

जेडीयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह 11:30 कैबिनेट की अंतिम बैठक बुलाई है. इस बैठक में वर्तमान विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा. बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे. ये औपचारिकता नई सरकार गठन की दिशा में पहला कदम होगी. वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए सभी औपचारिकताएं निर्धारित समय से पहले पूरी की जा रही हैं.

बीजेपी-जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक

नीतीश के इस्तीफे के बाद जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को दल का नेता चुने जाने की उम्मीद है. इसके बाद बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक होगी और अंत में एनडीए विधानमंडल दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता घोषित किए जाने की उम्मीद है. इसके बाद एनडीए प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा. हालांकि, अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि 20 नवंबर को नीतीश कुमार शपथ लेंगे या एनडीए सरकार के तौर पर कोई और नेता सीएम पद की शपथ ग्रहण करेगा. 

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना के गांधी मैदान को 20 नवंबर तक आम जनता के लिए बंद रखा गया है, ताकि समारोह सुचारू रूप से आयोजित हो सके. नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री, गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button