Advertisement Carousel
Blog

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोकने पर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार शराब पीने को लेकर विवाद ने लिया खूनी रूप, डंडे से हमला कर की हत्या

Advertisements


सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोकने पर युवक की हत्या, आरोपी घंटों में गिरफ्तार

Advertisements


शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में विवाद ने लिया खूनी रूप, डंडे से हमला कर की हत्या
जांजगीर-चांपा,
जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के पिता पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमाशंकर साहू (34 वर्ष) निवासी ग्राम तनौद, थाना शिवरीनारायण के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया गया है।
मामले में प्रार्थी सत्यवान महिपाल (24 वर्ष) ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांव के पंचराम पटेल के घर के सामने बैठा था। इसी दौरान आरोपी उमाशंकर साहू वहां पहुंचा और सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीने लगा। मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।

Advertisements


विवाद बढ़ता देख सत्यवान के पिता मोहनलाल महिपाल बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी आरोपी ने लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मोहनलाल महिपाल मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस ने अपराध क्रमांक 170/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में

आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक कपिल राम साहू, राजेन्द्र क्षत्रिय सहित थाना शिवरीनारायण स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button