Advertisement Carousel
राज्य

भगवंत मान का केंद्र को संदेश—गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी में रखीं अहम मांगें, पढ़ें प्रमुख बातें

Ad

चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के जनरल मैनेजर की नियुक्ति का मुद्दा उठाया है। चिट्ठी में उन्होंने कहा कि FCI पंजाब और चंडीगढ़ के जनरल मैनेजर के लिए पंजाब के ही IAS अधिकारी को चुना जाना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बाहरी अधिकारी पंजाब की स्थिति को ठीक से नहीं जान सकते। इसलिए FCI पंजाब और चंडीगढ़ का जनरल मैनेजर पंजाब का ही अधिकारी होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब कैडर के अधिकारियों को राज्य के खरीद, स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम का सीधा अनुभव होता है, जिससे राज्य सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के बीच अच्छा तालमेल बना रहता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब कैडर के IAS अधिकारियों का एक पैनल केंद्र सरकार को भेजा गया है। पहला पैनल मंजूर नहीं हुआ था, जिसके बाद इसे रिवाइज करके भेजा गया था, लेकिन यह पैनल भी मंजूर नहीं हुआ और इस अहम पद के लिए दूसरे कैडर के IAS अधिकारी का नाम मंजूर कर लिया गया है। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button