Advertisement Carousel
Blog

कोनी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा

Ad

Advertisements

होली पर शांति के लिए कोनी पुलिस सख्त

Advertisements

होली पर्व के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोनी पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चार गुंडा बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

थाना – कोनी, जिला बिलासपुर क्षेत्र में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु थाना कोनी पुलिस द्वारा 4 मार्च 2026 को चार असामाजिक तत्वों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद या मारपीट की स्थिति को रोकना है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनी रहे।
आरोपीगण
पप्पू उर्फ राहुल दास मानिकपुरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी बॉम्बे आवास देवनगर, थाना कोनी।
राधेश्याम लोनिया, उम्र 48 वर्ष, निवासी गतोरी, थाना कोनी।
राजू सूर्यवंशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी रमतला, थाना कोनी।
गौतम सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी रमतला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर। कोनी पुलिस का कहना है कि होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
आउट्रो पुलिस प्रशासन ने आम जनता से होली पर्व को शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button