Advertisement Carousel
राज्य

रोहतक पुलिस में अनुशासनात्मक कार्रवाई: ASI और कांस्टेबल सस्पेंड, SP सुरेंद्र भौरिया का कड़ा संदेश

Ad

रोहतक 
रोहतक जिले के महम क्षेत्र की शहर चौकी में युवक से मारपीट के मामले में एएसआई और हवलदार को निलंबित कर दिया गया है। किशनगढ़ निवासी अक्षय ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिसकर्मी उसे किसी मामले के सिलसिले में बाइक पर बैठाकर चौकी ले गए, जहां उसे रातभर रोके रखा गया।

Advertisements

अक्षय ने बताया कि चौकी में उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। खूब प्रताड़ित करने के बाद उसे अगले दिन छोड़ा गया। बाद में जब पीड़ित का मेडिकल कराया गया तो पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। 

Advertisements

इस मामले में पीड़ित ने डीएसपी महम और एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने एएसआई रोहतास और हवलदार कृष्ण को निलंबित कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button