Advertisement Carousel
Blog

दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले अमर सुल्तानिया

Ad

Advertisements

दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले अमर सुल्तानिया

Advertisements

संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा, युवा नेतृत्व को बताया पार्टी की ताकत

जांजगीर-चाम्पा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिले के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आत्मीय भेंट की। यह मुलाकात देश की राजधानी स्थित बिहार निवास में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जहाँ संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर अमर सुल्तानिया ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। भेंट के दौरान कमल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

अमर सुल्तानिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में अब तक के सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का चयन संगठन की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। यह निर्णय युवा नेतृत्व पर पार्टी के विश्वास को और अधिक मजबूत करता है तथा आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा, आधुनिक दृष्टिकोण और जमीनी कार्यकर्ताओं से सशक्त संवाद प्रदान करेगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि श्री नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव एवं युवा जोश भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रव्यापी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनके नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचेगी।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक संरचना, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। अमर सुल्तानिया ने राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष छत्तीसगढ़ में संगठन की सक्रियता, युवाओं की बढ़ती भागीदारी तथा जनसरोकार से जुड़े प्रमुख मुद्दों की जानकारी साझा की।

अंत में अमर सुल्तानिया ने नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर पुनः शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी और देशभर में पार्टी को नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button