मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कोरबा में श्री राम कथा महोत्सव में हुए शामिल
शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट जगद्गुरू श्री रामभद्राचार्य के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की भवानी मंदिर स्थल का नामकरण ‘कौशल्या धाम’ करने की घोषणा रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कोरबा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित भवानी मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने परिसर में राम कथा वाचन हेतु पधारे श्री श्री 1008 जगद्गुरू श्री रामभद्राचार्य के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने महोत्सव में आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सभी को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि जगद्गुरू के कोरबा आगमन से ऊर्जाधानी की यह धरती धन्य हो गई है और उनका आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन माटी माता कौशल्या का मायका है तथा हमारे आराध्य भगवान श्री राम का ननिहाल भी। यहां प्रभु श्री राम ने माता सीता एवं भाई लक्ष्मण के साथ अपने वनवास के दौरान अधिकांश समय व्यतीत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हमारा राज्य विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प लिया गया है। प्रदेश में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे बहादुर जवान साहसपूर्वक नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं और हमें लगातार सफलता प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय भवानी मंदिर स्थल का नामकरण कौशल्या धाम करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भवानी मंदिर एवं नव-निर्मित कौशल्या धाम मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माता भवानी की प्रतिमा पर नारियल, पुष्प, चंदन एवं फल अर्पित कर आरती की। मुख्यमंत्री श्री साय ने नव-निर्मित कौशल्या धाम मंदिर में माता कौशल्या की मूर्ति का नमन किया। इस मंदिर में माता कौशल्या की गोद में बाल रूप में भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा स्थापित है, जो मंदिर का मुख्य आकर्षण है। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन कर निर्माण कार्य की सराहना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना। स्थानीय श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ओपन थियेटर मैदान में रामलीला महोत्सव में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कोरबा प्रवास के दौरान शहर के घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि पर्व हमें शक्ति, भक्ति और सद्भाव का संदेश देता है। इन नौ दिनों में हम माता के नौ रूपों की आराधना करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलीला हमारे जीवन मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि रामलीला देखकर बचपन की स्मृतियाँ ताज़ा हो गईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय एवं अन्य अतिथियों का स्वागत राम दरबार की प्रतिकृति, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
KORBA BREAKING – कोरबा में पांच साल की बच्ची से रेप…
कोरबा – जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 14 वर्षीय किशोर को आरोपी बनाया है, जो पीड़िता का चाचा लगता है। जानकारी के अनुसार, आरोपी किशोर ने खेल-खेल में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। ED की बड़ी कार्रवाई: भारत राइस योजना घोटाले में 2 करोड़ नकद और 1.20 करोड़ का सोना जब्त पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। पुलिस प्रशासन लोगों को आश्वस्त कर रहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
तेज रफ्तार का कहर: कार पेड़ से टकराई, दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत
कोरबा। रविवार देर रात कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो शिक्षकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दीपका-कुचेना मार्ग पर शक्तिनगर के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेंट जेवियर स्कूल, कोरबा के चार कर्मचारी बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आगे बैठे खरमोरा निवासी 31 वर्षीय हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी 30 वर्षीय शुभम दीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे की सीट पर बैठे चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ और मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। दीपका थाने के सहायक उप-निरीक्षक खगेश राठौर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
हसदेव नदी में युवक की लाश बरामद: 6 दिन से था लापता, इलाके में सनसनी
कोरबा. हसदेव नदी में आज सुबह 6 दिनों से लापता चल रहे युवक की लाश मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है. जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम दीपक राठौर दीपका थाना क्षेत्र का निवासी था. वह बीते 6 दिनों से लापता था, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस में की थी. युवक की लाश आज मोरगा चौकी के अंतर्गत अंबिकापुर-चोटिया NH-130 मार्ग पर पुराने पुल पर मिली है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच में जुट गई है. दरअसल, कुछ दिन पहले हसदेव नदी के ऊपर लावारिश अवस्था में एक बाइक और जूता मिला था, जिससे दीपक राठौर के नदी में कूदकर जान देने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है.
कटघोरा में बड़ा हादसा: राइस मिल में मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट कटघोरा, कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर बरभाठा स्थित न्यू वैष्णवी राइस मिल में बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर 2 से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे, वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता – 500 किलो गांजा जप्त
कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन समेत एक आरोपी गिरफ्तार विशिष्ट आसूचना इनपुट के आधार पर सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास घेराबंदी कर की गई कार्रवाई आरोपी का विवरण: नाम: राहुल गुप्ता पिता जगदीश, उम्र 30 वर्षनिवासी: निगो, थाना छिपरामऊ, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश)वर्तमान पता: E-155/I, इंदर एन्क्लेव फेस-2, निधारी, जिला अमन विहार, उत्तर पश्चिम दिल्ली घटना का संक्षिप्त विवरण: कोरबा पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिले में नशे के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विशिष्ट आसूचना इनपुट प्राप्त हुआ कि बिलासपुर मार्ग से होकर एक आइसर कंटेनर वाहन में गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। पुख्ता जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में, यातायात एवं साइबर प्रभारी श्री रविंद्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी श्री धर्मनारायण तिवारी, कटघोरा थाना, पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह एवं कटघोरा थाना पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने सुतर्रा नेशनल हाईवे 130 पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान, देर शाम एक आइसर कंटेनर वाहन (क्रमांक DL 1 MA 8287) सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास पहुंचा। वहां पहले से मौजूद कटघोरा पुलिस टीम ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। उसने अपना नाम राहुल गुप्ता (निवासी दिल्ली) बताया और स्वीकार किया कि वह उड़ीसा से उत्तर प्रदेश के वाराणसी गांजा लेकर जा रहा था। जब वाहन की तलाशी ली गई, तो ब्राउन टेप से लपेटे गए 100 पैकेट बरामद हुए, जिनमें से प्रत्येक का वजन 5 किलोग्राम था। इस प्रकार कुल 500 किलो गांजा जब्त किया गया। कानूनी कार्रवाई: कटघोरा पुलिस ने आरोपी राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 20/B NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। आगे की जांच: पुलिस इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
म्यूल अकाउंट्स के माध्यम से लगभग 6 करोड़ की ठगी उजागर, 35 म्यूल अकाउंट्स हुआ पहचान
कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट 10 आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार नाम आरोपीगण- 01. आकाश दास पिता सहाजन दास उम्र 27 साल साकिन सलियाभोठा सुमेघा थाना बाकीमोगरा छ.ग.2. अजय दुबे पिता पवन दुबे उम्र 35 साल साकिन डिगापुर टावर के पास थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा3. आयुश तिवारी पिता गंगा प्रसाद तिवारी उम्र 23 साल साकिन पुरानी बस्ती भण्डारी चौक कोरबा4. सचिन कुमार पिता बली राम उम्र 21 साकिन जमनीपाली मोहन टाकिज के पास थारी दर्री कोरबा5. सरफराज मसूवी पिता आलिम मिया उम्र 19 साल साकिन शिव नगर रूमगढा थाना बालको नगर कोरबा6. लखन चौहान पिता राम जतन चौहान उम्र 25 साल साकिन इंदिरा नगर जमनीपाली थाना दर्री कोराब7. शिव रतन बिझवार पिता अक्ती राम बिझवार उम्र 41 साल साकिन कुचैना दादर पारा थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा8. अमित बरेठ पिता रमेश बरेठ उम्र 20 साल साकिन महुदा चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चापा9. सुशात चतुर्वेदी पिता राजेन्द्र दास उम्र 20 साल साकिन 15 ब्लाक कोरबा सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा10. अजय कमलेश पिता दुग राम कमलेश उम्र 21 साकिन न्यू हाउसिग बोड कॉलोन खरमोरा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (भा.पू.से) के के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व साइबर एवं यातायात प्रभारी रवींद्र कुमार मीना(भा.पू.से), एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के नेतृत्व में कोरबा सायबर सेल एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त कार्यवाही में म्यूल अकाउंट्स के जरिये ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस ऑपरेशन में अब तक 35 म्यूल अकाउंट्स हुआ पहचान जिसमें 10 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है, जिनमें कई खाता धारक एवं अन्य लोग शामिल हैं, जिन्होंने ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। अब तक की जांच में लगभग 6 करोड़ रुपये के संदेहास्पद लेनदेन का खुलासा हुआ है, जो फर्जी बैंक खातों के माध्यम से किया गया था। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कोरबा पुलिस की अपील – अपना बैंक खाता दूसरों को न दें, साइबर ठगी से बचें कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने बैंक खाते, कंपनी पंजीकरण प्रमाणपत्र या ‘उद्यम आधार’ प्रमाणपत्र किसी को न बेचें, न किराए पर दें और न ही किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग करने दें। ऐसा करने से आप ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराध में फंस सकते हैं, जिससे गंभीर कानूनी कार्यवाही हो सकती है। खुद को साइबर ठगी से कैसे बचाएं? ✔️ आकर्षक जॉब ऑफर, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और जल्दी पैसा कमाने वाले स्कीम से सावधान रहें।✔️ अगर कोई आपसे अपना बैंक खाता देने की मांग करे, तो तुरंत मना करें।✔️ बिना सत्यापन के किसी को अपना OTP, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स साझा न करें।✔️ गिफ्ट कार्ड, वर्चुअल करेंसी या अन्य असामान्य माध्यमों से पेमेंट करने से बचें।✔️ अगर कोई आप पर तुरंत निर्णय लेने का दबाव बनाए, तो सतर्क रहें और पुलिस को सूचना दें। बैंकिंग सुरक्षा एवं म्यूल अकाउंट्स रोकथाम हेतु दिशा-निर्देश RBI ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे KYC डेटा नियमित रूप से अपडेट करें और संदिग्ध म्यूल अकाउंट्स की निगरानी करें। बैंकों को ऐसे फर्जी खातों की पहचान कर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। क्या करें अगर आपको ठगी का शिकार बनाया जाए? 📞 तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।🌐 www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।📲 साइबर सुरक्षा अपडेट के लिए “CyberDost” के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करें। ‼️ साइबर सतर्क रहें, जागरूक बनें और किसी भी साइबर ठगी का शिकार न बनें। कोरबा पुलिस
कोरबा में 3 कॉलेज छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट कोरबा में 3 कॉलेज छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, हसदेव नदी के किनारे बाइक और कपड़े मिले, तलाश में जुटी पुलिस। कोरबा, 5 फरवरी 2025: जिले के दर्री थाना क्षेत्र में तीन कॉलेज छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। सोमवार सुबह से लापता छात्रों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बिंझरा घाट के पास उनकी बाइक और कपड़े बरामद होने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुट गई है। लापता छात्रों की पहचान1️⃣ आशुतोष सोनिकर (18) – आईटीआई छात्र2️⃣ बजरंग प्रसाद (19) – सीएसईबी कॉलोनी निवासी3️⃣ सागर चौधरी (26) – सीएसईबी कॉलोनी निवासी इनमें से दो छात्र पीजी कॉलेज में पढ़ते हैं। परिजनों द्वारा सूचना मिलने के बाद दर्री थाना पुलिस ने छात्रों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि तीनों आखिरी बार हसदेव नदी के बिंझरा घाट पर थे। जब पुलिस वहां पहुंची तो नदी किनारे उनकी बाइक और कपड़े पड़े मिले, जिससे संदेह गहरा गया कि वे नदी में डूब गए हों।
SECL राजगामार में हुए डकैती का खुलासा।
कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट ♦️ SECL सुरक्षा गार्ड बंधक बना आरोपियों द्वारा दिया गया अंजाम। ♦️पुलिस टीम के द्वारा कुल 16 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। ♦️ आरोपियों से डेढ कुंतल केबल वायर, 80 किलो ताबां वायर, 16 नग कांस्य से बने के बर्तन व मोबाइल जप्त। ♦️आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टाटा योद्धा पिकअप सीजी 12 बीपी 2536 एवं टाटा नेक्सों कार क्रमांक CG10BG3855 बरामद। विवरण:- मामले का संक्षिप्त इस प्रकार है कि दिनांक 21.01.2025 को प्रार्थी डियूटी सुबह 07.00 बजे 6-7 खदान गोडमा रजगामार गया तो उसके सहयोगी कर्मचारी जो रात्रि में सिक्युरिटी गार्ड ड्यूटी में तैनात राड्रिक लोगन, विनोद कुमार, शकर लाल, लालता प्रसाद संजू राय, उसत राम डियूटी में थे । रात्रि 2.30 से 4.00 बजे के मध्य कुछ अज्ञात व्यक्ति 6-7 खदान में घुसकर सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल छीन कर जान से मारने की धमकी देते हुए खदान परिसर के केबल तार, सीसीटीवी डीवीआर / एनवीआर, तथा लैपटाप को लेकर सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल बाहर छोड़ भाग गए। इसकी जानकारी उप क्षेत्रीय प्रबंधक रजगामार को देते हुए रजगामार में शिकायत पर अप.क्र.- 65/2025 धारा- 127(2), 331(4), 351(2), 310(2), 111(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) महोदय ने अति पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चैहान, प्रभारी यातायात एवं सायबर सेल श्री रवीन्द्र कुमार मीना (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक (भा पु से), अनुभागीय अधिकारी कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण मे कार्यवाही करने हेतु चौकी प्रभारी राजगामार को निर्देश प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारीयों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन मे सायबर सेल टीम एवं चौकी प्रभारी राजगामार के द्वारा अपने मातहतों के साथ सूचना संकलन कर पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदेही प्रेम कुमार चौहान, रमेश कुमार पाटले, मनोज चौहान, राम बहादूर सोनी, सुमित यादव, राहुल कुमार विश्वकर्मा, दीपक केंवट, राकेश कुमार यादव, रोहित कुमार साहू, अजय कुमार श्याम, विजय कुमार मरकाम, संजू कुमार कैवर्त, कन्हैयालाल जायसवाल, राजा श्याम उर्फ सत्यम कुमार श्याम के द्वारा चोरी करने एवं बेचने की सूचना मिलने पर उक्त लोगों को विवेचना टीम के द्वारा तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया है। मेमोरेएडम कथन के अनुसार मुताबिक जप्ती पत्रक के डेढ क्यूंटल केबल वायर, 15 किलो ताबां वायर, मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त टाटा योद्धा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 12 बीपी 2536 को जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा केवल तार को पिघल कर संतोष गुप्ता निवासी हरदी बाजार एवं कैलाश कंसारी निवासी बिलासपुर को बेचना बताएं जिस पर पुलिस टीम के द्वारा उन दोनों आरोपियों को तलब कर उनके कब्जे से केवल तार, तांबा एवं उसे गला कर 16 नग कांस्य की थाली को उनके कब्जे से बरामद किया गया।कैलाश कंसारी के द्वारा अपने टाटा नेक्सों कार क्रमांक CG10BG3855 में हरदीबाजार से आरोपी संतोष गुप्ता से बोरियों में तांबा लेकर बिलासपुर अपने निवास आया था। उक्त टाटा नेक्सों कार को उसके कब्जे से जप्त किया गया। आरोपीगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नामः- 01- प्रेम कुमार चौहान पिता संतोष चौहान उम्र 20 साल सा. रेल्वे कालोनी शक्ती नगर दीपका थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.) 02- रमेश कुमार पाटले पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 37 साल सा. उमेंदीभाठा भिलाईबाजार थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.) 03- मनोज चौहान पिता स्व. छोटेलाल चौहान उम्र 40 साल सा. ग्राम उतरदा नवाडीहपारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.) 04- राम बहादूर सोनी पिता जगबहादूर सोनी उम्र 41 साल सा. वार्ड नं 11 गुरूनानक दीपका थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.) 05- सुमित यादव पिता फिरत राम यादव उम्र 28 साल सा. ग्राम चुडैल थाना कुसमंडा जिला कोरबा (छ.ग.) 06- राहुल कुमार विश्वकर्मा पिता स्व. राजकुमार विश्मकार्मा उम्र 22 साल सा. बाकीमोंगरा रेस्ट हाउस के पीछे वार्ड क्र 67 थाना बाकीमोगरा जिला कोरबा (छ.ग.) 07- दीपक केंवट पिता किरत राम केवंट उम्र 23 साल सा. रामपुर डिपरापारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.) 08- राकेश कुमार यादव पिता श्याम सिंह यादव उम्र 20 साल सा. रामपुर थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.) 09- रोहित कुमार साहू पिता सुबोध साहू उम्र 23 साल सा. शांती नगर दीपका थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.) 10- अजय कुमार श्याम पिता रधुनाथ सिंह उम्र 28 साल सा. रामपुर डिपरापारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.) 11- विजय कुमार मरकाम पिता राधेलाल मरकाम उम्र 22 साल सा. ग्राम सिल्ली बोईदा रामपुर थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.) 12- संजू कुमार कैवर्त पिता वीर सिंह उम्र 23 साल सा. ग्राम सिल्ली बोईदा रामपुर थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.) 13- कन्हैयालाल जायसवाल पिता स्व. बिसाहू लाल उम्र 50 साल सा. चैनपुर थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.) 14- राजा श्याम उर्फ सत्यम कुमार श्याम पिता संतोष श्याम उम्र 18 साल सा. डिपरापारा रामपुर थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.) 15- संतोष गुप्ता पिता स्वर्गीय छेदीलाल गुप्ता उम्र 62 साल सा. हरदीबाजार कॉलेज चौक के पास थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.) 16- कैलाश कंसारी पिता मन्नू लाल कंसारी उम्र 40 साल सा. शहीद पीर नारायण सिंह वार्ड नंबर 4 गुरुर थाना गुरुर जिला बालोद हाल मुकाम छोटी कोनी दहियान पारा बिलासपुर थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं। फरार आरोपी:-01. राजकुमार आजाद ।निवासी गुरदेव बाकीमोंगर 02. सुमित निवासी बिलासपुर 03. साहिल मसीह निवासी बालको 04. दादू उर्फ विवेक राजपूgत निवासी बालको 05. संजू पटेल निवासी हरदीबाजार रामपुर 06. रवि साहू निवासी कोरबा सहित अन्य 4-5 आरोपीगण फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है ।
ट्रेलर ट्राला चोरी का खुलासा।
कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट 🛑मास्टरमाइण्ड अदनाम मेमन सहित 08 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 🛑आरोपियों की निशादेही पर चोरी का ट्राला बरामद। 🛑 ट्राला को आरोपियों ने किया बिक्री 21लाख रुपए में बिका था ट्राला। 🛑आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त इनोवा व स्विफ्ट कार बरामद। विवरण:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सुरेन्द्र बहादूर सिंह पिता स्व भूपनारायण सिंह उम्र 44 वर्ष सा. एच आई जी 13 आर एस एस नगर कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा छ.ग. में रहता है ट्रासपोटिंग का काम करता है दिनांक 22-11- 2024 को अपने स्वामित्व के ट्रेलर वाहन के एक सिंगना आरेंज कलर के ट्राला को NTPC साइलो नं 3 बी सी पी पी धर्मकाटा के पास खड़ा किया था। जिसे कोई अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गया है। आवेदक पर प्रथम दृष्टया अपराध क 08/25 धारा 303(2), 95,317(2),61,(2) बी.एन.एस का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। मामले कि गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दर्री के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा एवं अनुविभागीय अधिकारी दर्री विमल पाठक को घटना की जानकारी दिया गया। तदुपरांत पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अति पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चैहान, प्रभारी यातायात एवं सायबर सेल श्री रवीन्द्र कुमार मीना (भापुसे) अनुभागीय अधिकारी दर्री विमल पाठक (भापुसे) के पर्यवेक्ष मे कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी दर्री को निर्देश प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारीयों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन मे सायबर सेल टीम एवं थाना प्रभारी दर्री के द्वारा अपने मातहतों के साथ सूचना आधारित पतासाजी की जा रही थी विवेचना में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पुरानी बस्ती कोरबा निवासी अदनान मेमन तलब कर पूछताछ किया गया जिसने बताया कि वह राखड़ ठेकेदारी का काम करता है।एनटीपीसी दर्री में ठेकादारी के काम से आना-जाना होता है। पिछले कुछ दिनों से एनटीपीसी साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर-बाहर गेट के सामने एक ट्रेलर का ट्राला को खड़ा हुआ देखा तब उसे चोरी करने का योजना बनाया, इस काम के लिए गेवराबस्ती निवासी विधि से संघर्षरत बालक जो कि अदनाम मेमन का दोस्त है को बताया कि एनटीपीसी साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर-बाहर गेट के सामने एक ट्रेलर का ट्राला खड़ा हुआ है जिसको चोरी करना है तब वह अपने दोस्त दीपका निवासी सुजीत सिंह को इस बारे मे बताया उसके बाद सभी साथ ट्राला को चोरी करने का योजना बनाकर अदनान मेमन के द्वारा उन लोगो को अच्छा खासा कमीशन देने की बात कहने पर दीपका निवासी सुजीत सिंह ने इस काम के लिए बिलासपुर निवासी पंचानंद राय तथा अनिश पर्णिकर से बात किया तब वे लोग ट्राला को खरीदने को तैयार हो गये इसके लिए उन्होने अपने चालक हेसामुद्दीन खान को हार्स लेकर सुजीत सिंह के पास दीपका भेजा तब योजना के अनुसार दिनांक 03.01.2025 को रात्रि लगभग 12:00 बजे ट्रेलर चालक हेसामुद्दीन खान ट्रेलर के हार्स को लेकर दर्री के लिए निकला उसके आगे-आगे सुजीत सिंह स्वीफ्ट कार क्सीजी-11-एएच- 7672 से उसे रास्ता बता रहा था जो रास्ते मे रात्रि लगभग 12:30 बजे सर्वमंगला पुल के पास उसे जिशान मेमन और उसका भाई जावेद मेमन मिला जो अपनी स्कूटी वाहन सीजी 12-एपी-1165 से NTPC साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर-बाहर गेट के सामने आये। अदनान मेमन और उसके साथी राजकिशन यादव, शाहरूख, अरमान भी वहां पर इनोवा कार क्रमांक सीजी 10-बीएन -6581 से पहुंचे जो शाहरूख और अरमान अपने साथी राजकिशन यादव को वहां पर छोड़कर कार को लेकर वहां चले गये। उसके बाद सभी लोग दिनांक 03.01.2025 को रात्रि लगभग 01:15 बजे एनटीपीसी साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर-बाहर गेट के सामने इकट्ठा हो गये। ट्रेलर का चालक हेसामुद्दीन ट्रेलर का हार्स को ट्राला से जोड़ा और हम लोग एनटीपीसी साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर- बाहर गेट के सामने खड़ा हुआ ट्राला जिसका रंग सिगमा ऑरेंज चेचिस नंबर JTPL/0123/3206 है जिसको चोरी किये। जिसे इन लोगों के द्वारा बिलासपुर ले जाकर पंचानंद राय तथा अनीश पणिकर को बेंच दिए जिसके एवज में उन लोगों के द्वारा 60000 कैश एवं बाकी के 150000 रुपए को फोन पे के माध्यम से दिए गए। पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों को तलब कर पूछताछ किया गया जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया उनके कब्जे से ट्रेलर का ट्राला को जप्त किया गया साथ ही साथ घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन, स्विफ्ट कार समेत बिक्री रकम को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया। मामले में एक आरोपी फरार है जिसे पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी का नामः- (1) मोहम्मद अरमान मेमन पिता मो. अशरफ मेमन उम्र 19 वर्ष साकिन रानी रोड पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.) (2) हेसामुद्दीन पिता मो. नजरूद्दीन खान उम्र 24 वर्ष साकिन पिपरा गढ़वा जिला गढ़वा (झारखण्ड) (3) सुजीत सिंह पिता मंगल सिंह 27 वर्ष साकिन सोमवारी बाजार थाना दीपका जिला कोरबा (4) राजकिशन यादव उर्म राजा यादव पिता तीजराम यादव उम्र 24 वर्ष साकिन दुरपा रोड पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा (5) शाहरूख पिता आसिफ राजवानी उम्र 31 वर्ष साकिन बंगाली बंजर थाना गांधीबाग जिला नागपुर हा मु. अदनान का घर पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा (6) मोहम्मद अरमान मेमन पिता मो. अशरफ मेमन उम्र 19 वर्ष साकिन रानी रोड पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.) (7) अनिश पर्णिकर पिता वासुदेव पणिकर 44 वर्ष साकिन रामावेली बोदरी थाना चकरभांठा जिला बिलासपुर (छ.ग) (8) पंचु उर्फ पंचानंद राय पिता श्री व्यासदेव राय उम्र 35 वर्ष साकिन बन्नाक चौक सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है । उपरोक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक भापुसे के सतत पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दर्री उनि. अशोक तिवारी, सउनि संतोष तांडी, अशोक चौहान, उमेश खुटे सायबर सेल उनि. अजय सोनवानी, प्र.आर. गुनाराम सिन्हा आर. प्रशांत सिंह, डेमन ओगरे, विरकेश्वर प्रताप सिंह, रवि कुमार चौबे, सुशील यादव, आलोक टोप्पो, थाना कोतवाली चंद्रकांत गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही।