```html ```
Breaking

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निवार्चन की अधिसूचना वारंटियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही।

कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट 22 स्थायी एवं 95 गिरफ्तारी सहित कुल 117 वारंट तामील          प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निवार्चन की अधिसूचना दिनांक  21.01.2025 को जारी होते ही पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देश पर जिला कोरबा के सभी थाना, चौकी, पुसके प्रभारियों द्वारा अपने-अपने पर्यवेक्षण अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान कराने के लिए विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई। ऐसे वारंटी जो न्यायालयों में उपस्थित नहीं हो रहे थे पूरे जिले में गिरफ्तारी का अभियान चलाकर 22 स्थायी एवं 95 गिरफ्तारी वारंटों मे 103 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया एवं 4 स्थायी वारंटियों तथा 10 गिरफ्तारी वारंटियों के मृत हो जाने से उनके मृत्यु प्रमाण-पत्र प्राप्त कर तामीली कार्यवाही की गयी। जिसमे दर्री थाने द्वारा 20, बालको  17, सिविल लाइन द्वारा 13 ,कटघोरा 11  एवं 56 अन्य सभी थानो द्वारा किया गया।      पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि ऐसे आदतन अपराधियों पर  कार्यवाही और अधिक सघनता से जारी रहेगी। जिससे स्वतंत्र, निर्भीक एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराया जा सके।

कोरबा में सिर पत्थर से कुचलकर व्यक्ति की हत्या:सागौन बाड़ी में पड़ी मिली खून से लथपथ लाश

कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट कोरबा में पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसमा के साप्ताहिक बाजार के पास सागौन बाड़ी में एक लाश पड़ी मिली। गुरुवार की सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ी।  उन्होंने देखा कि व्यक्ति के सिर को पत्थर से कुचला हुआ था। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना तत्काल 112 की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम में संबंधित थाना उरगा पुलिस को दी। व्यक्ति के सिर को पत्थर से कुचला हुआ है। बेरहमी से पत्थर से कुचलकर मारा गया। उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी घटना की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू करते अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी भूषण एक्का भी मौके पर पहुंचे।

कोरबा में 2021 का सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला, पिता के सामने नाबालिग से गैंगरेप के बाद तीन की हत्या, 5 दोषियों को फांसी की सजा

कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट कोरबा। गढ़- उपरोड़ा में चार साल पहले पिता के सामने नाबालिग पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद दोनों के साथ चार वर्ष की मासूम नातिन की हत्या कर दी गई थी। सामूहिक दुष्कर्म और तीहरे हत्याकांड मामले में न्यायालय ने पांच आरोपित को फांसी की सजा और एक आरोपित को सश्रम आजीवन कारावास की सुनाई है। ये है पूरा मामला घटना वनांचल लेमरू थाना अंतर्गत गढ़ उपरोडा में 29 जनवरी 2021 की है। लेमरू थाना के सतरेंगा निवासरत संतराम मंझवार 45 वर्ष के यहां पहाडी कोरवा परिवार रहता था और संतराम के मवेशी चराने का काम करता था। पहाड़ी कोरवा परिवार में पति- पत्नी, उनकी 16 वर्षीय पुत्री तथा एक चार वर्ष की मासूम थी। समझौता अनुसार संतराम को मवेशी चराने के एवज में प्रति माह 10 किलो चांवल एवं साल में आठ हजार रुपये देना था, पर संतराम केवल छह हजार रुपये देता था। बचत पैसा मांगने पर संतराम विवाद कर टालमटोल करता था। हिसाब करके घर लौट रहा था परिवार 29 जनवरी को कोरवा परिवार ने काम नहीं करने की बात कही और अपना हिसाब कर गांव लौटने लगे। ग्राम सतरेंगा के बस स्टैंड में खड़े थे, तभी संतराम मंझवार अपने साथी अनिल कुमार सारथी 20 वर्ष, उमाशंकर यादव 22 वर्ष, परदेशी दास 35 वर्ष, आनंद दास 26 वर्ष एवं अब्दुल जब्बार उर्फ विक्की के साथ बाइक में पहुंचा। घर छोड़ने के बहाने गाड़ी पर बैठाया पूर्व योजना के अनुसार उन्होंने पहाड़ी कोरवा परिवार से कहा कि बस कब आएगी, पता नहीं। इसलिए सभी को बाइक में छोड़ देते हैं। दबाव डालने पर कोरवा परिवार तैयार हो गया। इस बीच एक बाइक में महिला को आगे भेज दिया गया, जबकि पहाड़ी कोरवा, उसकी नाबालिग पुत्री व मासूम नातिन पीछे हो गए। पिता के सामने बेटी से सामूहिक दष्कर्म संतराम ने पहाड़ी कोरवा को शराब पिलाया। इसके बाद सभी ने कुछ दूर कर नाबालिग पुत्री से सामूहिक दष्कर्म किया। इस पर पिता ने विरोध किया तो डंडा व पत्थर से हमलाकर उसे मार दिया। इससे पहाड़ी कोरवा की मौत हो गई। अपराध छिपाने पुत्री व मासूम की भी पत्थर मार कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर अपर सेशन न्यायाधीश एफटीएससी (पाक्सो) में पेश किया। मामले में विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार मिश्रा ने पैरवी करते हुए बताया कि मामले की सुनवाई न्यायाधीश डॉ ममता भोजवानी के न्यायालय में हुई।

कोरबा: तेज रफ्तार कार हादसा, 2 युवतियों की मौत, एक युवक घायल

कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट कोरबा जिले में बिलासपुर से कटघोरा जाने वाले नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पाली थाना क्षेत्र के चैतमा के पास हुआ। कार में तीन लोग सवार थे, जो मनाली से घूमकर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

24 घंटे के अंदर कत्ल की गुत्थी को राजगामार पुलिस ने सुलझाया

कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट चौकी रजगामार थाना- बालको नगर जिला – कोरबा (छ.ग.) नाम आरोपी:-झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया पिता सुकूल सिंह अगरिया उम्र 45 साल साकिन मुढूनारा चौकी रजगामार जिला कोरबा छ०ग० अप. क- 20/2025 धारा- 103 बीएनएस विवरणः- मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.01.2025 को प्रार्थी नारद राठिया पिता स्व० रतउ राठिया उम्र 65 साल साकिन ढेंगुरडीह चौकी रजगामार आकर मर्ग तथा अपराध रिपोर्ट दर्ज कराया किया कि दिनांक 03.01.2025 के शाम को मुढूनारा निवासी झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया हमारे घर आया था अपने हाथ में टंगिया रखा हुआ था बेटा रामकुमार राठिया को घर से बुलाकर ले गया था। जो उसे बस स्टैण्ड के पास यात्री प्रतीक्षालय के पीछे शराब पीने के लिये राम कुमार से पैसा मांगने की बात पर विवाद करते हुये । झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया के द्वारा टंगिया से रामकुमार के गले पर वार करके हत्या कर दिया था और वहां से भाग गया था। रामकुमार राठिया का शव लहूलुहान हालत में बस स्टैण्ड यात्री प्रतीक्षालय के पीछे पड़ा हुआ था। कि प्राथी कि रिपोर्ट पर चौकी रजगामार में  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा हत्या के संबंध में आरोपी को पकड़ने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए तथा मामले को सुलझाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया उसके द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूपीएस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी राजगामार के द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ उक्त मामले की विवेचना में आरोपी का पता तलाश करने पर आरोपी झूल सिंह अगरिया उर्फ भैरा अगरिया को छुईढोड़ा अस्पताल के आसपास मिला जिसे हिरासत में लेकर चौकी रजगामार लेकर आये जिसे घटना के संबंध में पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने पर मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त टंगिया को जप्त किया गया है आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक लक्ष्मण खुटे, प्र. आर. गुरुवार सिंह, विनोद कुमार सिंह, कैरोबिन बड़ा, आर. अजय महिलांगे, राजू लहरे, करण सिंह की मुख्य भूमिका रही।

Korba News ट्रक के टक्कर से स्कूटी सवार की मौके पर हुई मौत।

कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट राताखार बायपास मार्ग पर ट्रक के जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई वह स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राताखार बायपास मार्ग पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है की स्कूटी में तीन लोग सवार थे जिसमें एक की स्थिति अभी भी स्थिति गंभीर है वहां के स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर ट्रक में आग लगा दी। जिससे आवंगमन पूरी तरह से बाधित हो गया और वहां बड़ी संख्या में लोगों ने चक्का जाम कर दिया वही अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया बताया जा रहा है कि ट्रक में कोयला लोड था लोगों को भीड़ को हटाने में पुलिस को काफी मस्कत का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में कोई बड़ी दुर्घटना के संभावना बन रही है कोरबा जिले के विभिन्न थाना चौकिया के पुलिस बल भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और लोगों को समझने का कोशिश किया जा रहा है।