Advertisement Carousel
Add
Blog

जिला जेल जांजगीर का बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया निरीक्षणबंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की भी जांच

Ad

Advertisements

जिला जेल जांजगीर का बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया निरीक्षण
बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की भी जांच

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा,  माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सिविल) क्रमांक 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एवं अन्य में पारित आदेश के निर्देशानुसार बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, विधिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन एवं जेल की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।
निरीक्षण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सह-अध्यक्ष जयदीप गर्ग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल रहे।


बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने जिला जेल में संचालित लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता की जानकारी ली। इसके साथ ही बंदियों के परिजनों के लिए स्थापित मुलाकाती हेल्प डेस्क, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, मुलाकात कक्ष तथा जेल भवन एवं बैरकों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। शौचालय, पेयजल, कपड़ों की स्थिति, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा और भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। अधिकारियों ने भोजन की व्यवस्था एवं उसकी गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
इसके अलावा जेल में स्थापित शिकायत पेटी, विभिन्न रजिस्टरों के संधारण तथा बंदियों के प्रकरणों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण दल ने जेल परिसर में जाति भेदभाव से संबंधित किसी प्रकार की स्थिति अथवा शिकायत के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।


निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याओं और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने जेल की व्यवस्थाओं का समग्र जायजा लेते हुए विधिक सहायता, स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनिता श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि आर.के. शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी एम.आर. जायसवाल, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जेवियर टोप्पो, लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि, जेल अधीक्षक डी.डी. टोडर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता लिलेश्वर प्रसाद रत्नाकर तथा पैरालीगल वालेंटियर जयराम गढ़ेवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button