Advertisement Carousel
Add
Blog

कुदरी बैराज पर सैकड़ों दीपों से जगमगाया सेवा संकल्परंगोली में उकेरा गया विकसित भारत 2047 का संदेश,

Ad

Advertisements

कुदरी बैराज पर सैकड़ों दीपों से जगमगाया सेवा संकल्प
रंगोली में उकेरा गया विकसित भारत 2047 का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना आकर्षण का केंद्र
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार शाम हसदेव नदी स्थित कुदरी बैराज का तट सैकड़ों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। यहां आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ दीप प्रज्वलित किए गए।

Advertisements
Advertisements


कार्यक्रम के दौरान कुदरी बैराज परिसर में आकर्षक एवं रंग-बिरंगी रंगोली के माध्यम से ‘विकसित भारत 2047’ तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। रंगोली के बीच प्रज्वलित दीपों ने पूरे आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। हसदेव नदी के तट पर एक साथ जलते सैकड़ों दीपों का दृश्य मनमोहक रहा।
इस अवसर पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों एवं संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।


कार्यक्रम में इंजी. मंजूषा पाटले, सुशील सिंह, सतीश शर्मा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता सुधीर सुखदेव, तहसीलदार शशिभूषण सोनी, एसडीओ रविकांत तथा ग्राम पंचायत कुदरी के सरपंच प्रतिनिधि आर.के. यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button