Advertisement Carousel
Add
Blog

रंगों में साकार हुआ बच्चों के सपनों का भारत

Ad

Advertisements

रंगों में साकार हुआ बच्चों के सपनों का भारत
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

Advertisements
Advertisements


सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को सक्ती जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “चित्र सेवा, मेरे सपनों का भारत” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिलेभर के हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगों के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य की अपनी कल्पना को कागज पर उकेरा।


अभियान के तहत 17 सितंबर को “आशीर्वाद का दीया” प्रज्वलित कर कार्यक्रमों की शुरुआत की गई थी। इसके दूसरे दिन जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में चित्रकला प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नन्हें कलाकारों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छ, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों के जरिए जीवंत किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की कलाकृतियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक, सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता, समृद्धि और देश के विकास जैसे विषय प्रमुखता से दिखाई दिए। बच्चों ने अपने सपनों के भारत को अलग-अलग रंगों और कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।


सुदूर अंचलों के विद्यार्थियों में भी दिखा उत्साह
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस रचनात्मक गतिविधि को लेकर जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों के विद्यालयों में भी विद्यार्थियों में विशेष उत्साह रहा। बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता से विद्यालयों में आयोजित यह आयोजन उत्सव जैसा माहौल लेकर आया


निर्णायक समिति ने किया श्रेष्ठ प्रविष्टियों का मूल्यांकन
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी एवं संस्था प्रमुखों की अध्यक्षता में कला और भाषा शिक्षकों की निर्णायक समितियों द्वारा विद्यार्थियों की श्रेष्ठ प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही देश के भविष्य को लेकर अपनी सोच और कल्पनाओं को चित्रों के रूप में अभिव्यक्त करने का अवसर मिला।


सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता ने जिले के विद्यालयों में बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण को लेकर उनकी कल्पनाओं को मंच प्रदान किया। विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक कलाकृतियां आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button