Advertisement Carousel
Add
Blog

गुंडा और निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी सख्त चेतावनी, अपराध किया तो होगी कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Ad

Advertisements

त्योहारों में खलल डालने वालों पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर
गुंडा और निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी सख्त चेतावनी, अपराध किया तो होगी कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Advertisements
Advertisements


रायगढ़,  आगामी जन्माष्टमी, मेलों एवं विभिन्न सार्वजनिक आयोजनों को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों को थाने बुलाकर अपराध एवं विवाद से दूर रहने की सख्त समझाइश दी जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान अशांति फैलाने, मारपीट, विवाद, शराबखोरी, उपद्रव अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने वालों के साथ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।


खरसिया, छाल और भूपदेवपुर में बदमाशों की थाने में हाजिरी
इसी कड़ी में 30 अगस्त को एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में थाना खरसिया, छाल एवं भूपदेवपुर क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने बुलाया गया। एसडीओपी श्री भार्गव ने खरसिया थाना में मौजूद बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में रहने की समझाइश दी।
उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैधानिक, अनैतिक अथवा उपद्रवकारी गतिविधि में शामिल न हों। किसी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत मिलने या अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


चक्रधरनगर में डीएसपी राहुल उईके की दो टूक
इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर में भी क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने में हाजिर कराया गया। डीएसपी राहुल उईके ने उन्हें अपराध एवं विवाद से दूर रहने और शांतिपूर्ण तरीके से जीवन-यापन करने की हिदायत दी।
डीएसपी ने कहा कि किसी बदमाश के खिलाफ शिकायत मिलने अथवा उसके किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर उसके विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा को गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की नियमित जांच करने, उनकी गतिविधियों एवं आवागमन पर नजर रखने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
त्योहारों पर चौकस रहेगा पुलिस अमला
रायगढ़ पुलिस ने आगामी जन्माष्टमी, मेलों एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के साथ डायल-112 की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।


पुलिस अधिकारी लगातार थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जा रही है, ताकि आम नागरिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सकें।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने की आमजन से अपील
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या उपद्रव की जानकारी मिलने पर नागरिक तत्काल पुलिस को सूचना दें।
रायगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है—त्योहार खुशी और आस्था का अवसर हैं, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button