Advertisement Carousel
Add
Blog

घर में चल रहा था जुआ का फड़, पुलिस ने मारा छापा; 12 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

घर में चल रहा था जुआ का फड़, पुलिस ने मारा छापा; 12 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


₹3.16 लाख से अधिक नगद, 12 मोबाइल और ताश की गड्डियां जब्त; कुल जब्ती ₹5.16 लाख से ज्यादा

Advertisements


भिलाई/दुर्ग,  दुर्ग पुलिस ने जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34, कैंप-1 स्थित एक मकान में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 12 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 16 हजार 930 रुपये नगद, 12 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5 लाख 16 हजार 930 रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, थाना छावनी पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 34 कैंप-1 स्थित एक घर में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना छावनी पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मकान में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 12 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
मौके से लाखों की नकदी और मोबाइल बरामद
पुलिस ने जुआ फड़ से 3,16,930 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश तथा विभिन्न कंपनियों के 12 टच स्क्रीन मोबाइल जब्त किए हैं। मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल जब्ती का मूल्य 5,16,930 रुपये है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे। सभी के विरुद्ध थाना छावनी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ये 12 आरोपी पकड़े गए


पुलिस ने मौके से महेंद्र कुमार सोनकर (52), कलीम खान (67), जी शिवा शंकर राव (47), आशीष ताम्रकार (42), श्रीधर्मांझी (55), प्रेम प्रेमचंद (51), ऐन धन राजू (44), भगवत प्रसाद (60), सपन चंद्र डे (54), राजेंद्र कुमार कौशिक (61), दिनेश साओ (42) एवं बलजिन्दर सिंह (52) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई जारी
दुर्ग पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। थाना छावनी एवं एसीसीयू की टीम ने सूचना संकलन, घेराबंदी और कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। यदि कहीं ऐसी गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button