Advertisement Carousel
Add
Blog

धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


खुर्सीपार में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, विधि से संघर्षरत बालक भी अभिरक्षा में; तीन धारदार हथियार बरामद


भिलाई/दुर्ग, खुर्सीपार क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने और क्षेत्र में दहशत फैलाने की सूचना पर खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों एवं घटनास्थल से कुल तीन धारदार हथियार बरामद कर जब्त किए हैं।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार क्षेत्र में कुछ युवक धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर घूम रहे हैं और स्वयं को दबंग बताते हुए आने-जाने वाले राहगीरों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर संदिग्धों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान गोविन्द साहू (20), निवासी गणेश मंदिर के पास खुर्सीपार एवं सुरज कुमार कोठारी (19), निवासी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार के रूप में हुई। जांच के दौरान एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता भी सामने आई।


तीन धारदार हथियार बरामद
तलाशी के दौरान आरोपियों एवं घटनास्थल से कुल तीन धारदार हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने हथियारों को विधिवत जब्त कर लिया। आरोपियों का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत पाए जाने पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 382/2026, 383/2026 एवं 384/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया। विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई।
दहशत फैलाने का प्रयास
पुलिस के मुताबिक आरोपी सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूमते हुए स्वयं को दबंग बताकर राहगीरों को डराने-धमकाने और क्षेत्र में दहशत का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने तथा लोगों को भयभीत करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना खुर्सीपार प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट एवं हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने या लोगों को डराने-धमकाने वालों के संबंध में सूचना देकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button