Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी में रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की जांच पूरी, करीब 7 घंटे चली कार्रवाई

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से धर्मेंद्र यादव

Advertisements

धमतरी। पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के पैतृक निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच करीब सात घंटे बाद पूरी हो गई। गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे ED की टीम उनके घर पहुंची थी और दोपहर बाद जांच पूरी कर टीम वहां से रवाना हुई।

Advertisements
Advertisements

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम में एक महिला अधिकारी समेत करीब पांच अधिकारी शामिल थे। टीम ने घर के भीतर विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई समाप्त होने के बाद ED के अधिकारी कुछ दस्तावेजों को गठरी में बांधकर अपने साथ ले जाते हुए नजर आए।

करीब सात घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद ED की टीम दस्तावेज लेकर रामगोपाल अग्रवाल के निवास से रवाना हो गई। हालांकि, जांच किस मामले से संबंधित थी और टीम को क्या-क्या दस्तावेज मिले, इसे लेकर ED की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही जांच की पूरी वजह और कार्रवाई से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button