Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

राज्य निदेशक ए के सिंह ने एसबीआई आरसेटी सारंगढ़ का किया निरीक्षण

सारंगढ़-बिलाईगढ़,केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जिले के लीड बैंक के रूप में कार्यरत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के आरसेटी केंद्र सारंगढ़ में छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के राज्य निदेशक (आरसेटी) ए के सिंह का आगमन हुआ। उन्होंने संस्थान का भ्रमण कर प्रशिक्षण गतिविधियों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं संस्थान की प्रगति का अवलोकन किया। इस अवसर पर जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर तथा सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण के सफल प्रशिक्षार्थियों को राज्य निदेशक द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

इस दौरान सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के आरसेटी निदेशक रिपुसूदन यदु, एलडीएम सी एस राजपूत के साथ संचालित एवं प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संस्थान के विकास तथा आरसेटी हेतु भूमि आवंटन, भवन निर्माण, स्टॉफ, ट्रेनिंग की पूरी शेड्यूल आदि के संबंध में विस्तृत हुई। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने, स्वरोजगार स्थापित करने तथा उद्यमिता के माध्यम से सफल आजीविका अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, स्वरोजगार स्थापित कर चुके प्रशिक्षार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी। राज्य निदेशक ने संस्थान परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रशिक्षार्थियों एवं आरसेटी सारंगढ़ का उत्साहवर्धन किया।

एसबीआई आरसेटी, सारंगढ़- बिलाईगढ़ ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के अपने उद्देश्य को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर फैकल्टी अतुल कुमार मिश्रा, विमला पटेल (ऑफिस असिस्टेंट), मधु यादव (ऑफिस असिस्टेंट),  उमेश बरेठ एवं योगेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button