Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, दो चोर और चोरी का माल खरीदने वाला व्यवसायी गिरफ्तार।

Advertisements

दो चोर और चोरी का माल खरीदने वाला कारोबारी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो बड़ी चोरियों का किया खुलासा

Advertisements


रायगढ़। रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक बर्तन व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के गैस सिलेंडर, चांदी की पायल, तांबे का तार और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

Advertisements


पहला मामला सुभाष नगर का है, जहां सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 90 हजार रुपये के गैस सिलेंडर, सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। वहीं दूसरा मामला भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान का है, जहां से करीब 90 हजार रुपये की बिजली सामग्री और कॉपर केबल चोरी हुई थी।


जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विवेक सारथी और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए गैस सिलेंडर और तांबा तार को श्याम टॉकीज रोड स्थित एक कबाड़ व्यवसायी को बेच दिया था।


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का गैस सिलेंडर, जला हुआ तांबा तार, चांदी की पायल और चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त की। पूछताछ में व्यवसायी संजय कुमार नानकानी ने चोरी का सामान खरीदने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने मामले में विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया, जबकि दोनों वयस्क आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पूरे मामले की कार्रवाई उप निरीक्षक विजय एक्का, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर सहित कोतवाली पुलिस टीम ने की।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी पुलिस समान रूप से सख्त कार्रवाई कर रही है। चोरी के माल की खरीद-फरोख्त अपराध को बढ़ावा देती है और ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button