Advertisement Carousel
Blog

बलौदा के ब्लैक स्पॉट पर पुलिस-प्रशासन का संयुक्त निरीक्षण, सड़क दुर्घटनाएं रोकने एक्शन प्लान तैयार

Advertisements

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने प्रशासन सक्रिय, बलौदा के ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण
जांजगीर-चांपा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस एवं संबंधित विभागों ने सोमवार को बलौदा क्षेत्र के दुर्घटनाजन्य स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में आयोजित इस निरीक्षण का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने किया।

Advertisements
Advertisements


निरीक्षण दल में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा, लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिंह तथा सब इंजीनियर अमित पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने बलौदा क्षेत्र के चिन्हित ब्लैक स्पॉट और ग्रे स्पॉट का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम बुडगहन, सराईसिंगार, डोंगरी तथा बलौदा पहारिया जैसे दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, संकेतकों की उपलब्धता, मोड़ों की दृश्यता और ब्लैक स्पॉट की स्थिति का बारीकी से आकलन किया गया।
जांच में तेज रफ्तार, यातायात नियमों का उल्लंघन, चेतावनी संकेतकों की कमी, अपर्याप्त रोड मार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण, दृश्यता बाधित करने वाले मोड़ तथा कुछ स्थानों पर सड़क की खराब स्थिति को दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों के रूप में चिन्हित किया गया।


संयुक्त निरीक्षण के बाद संबंधित विभागों को चेतावनी संकेतक लगाने, स्पीड ब्रेकर निर्माण, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने तथा यातायात नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इन सुधारात्मक कार्यों के लिए संबंधित विभागों को शीघ्र पत्राचार भी किया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण और जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आम नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button