Advertisement Carousel
Blog

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बदली दयाराम सतनामी के परिवार की जिंदगी

Advertisements

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी दयाराम सतनामी के परिवार का सहारा, आर्थिक मदद से बदली जिंदगी
सक्ती। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना इसका सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई है। विकासखंड सक्ती के ग्राम नंदौर कला निवासी दयाराम सतनामी के परिवार को इस योजना से आर्थिक संबल मिलने के साथ बेहतर भविष्य की नई उम्मीद मिली है।

Advertisements
Advertisements


दयाराम सतनामी एक भूमिहीन कृषि मजदूर हैं। स्वयं की कृषि भूमि नहीं होने के कारण वे वर्षों से मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। सीमित आय के चलते परिवार की दैनिक जरूरतों, स्वास्थ्य संबंधी खर्चों और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना उनके लिए चुनौती बना रहता था।
ऐसे समय में राज्य शासन की भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना उनके लिए राहत लेकर आई। योजना के तहत उन्हें प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। इस राशि का उपयोग वे परिवार की आवश्यक जरूरतों, स्वास्थ्य उपचार तथा अन्य घरेलू कार्यों में कर रहे हैं।
दयाराम का कहना है कि योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने परिवार की आर्थिक चिंताओं को काफी हद तक कम किया है। इससे उनके जीवन में स्थिरता, आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति नई आशा का संचार हुआ है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे हजारों भूमिहीन श्रमिक परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रमिक परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने, सम्मानजनक जीवन जीने और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button