Advertisement Carousel
Blog

श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट गठन पर क्षेत्रवासियों में खुशी, कलेक्टर का किया सम्मान

Advertisements

श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट गठन पर क्षेत्रवासियों ने जताया आभार, कलेक्टर जन्मेजय महोबे का किया सम्मान
जांजगीर-चांपा। जिले के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर, खरौद के ट्रस्ट गठन पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद खरौद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर जन्मेजय महोबे का पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisements


इस अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर केवल खरौद ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार तथा आवश्यक आधारभूत अधोसंरचना विकसित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
कलेक्टर ने कहा कि ट्रस्ट के गठन से मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन, विकास कार्यों में गति तथा धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।


क्षेत्रवासियों ने ट्रस्ट गठन को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि आने वाले समय में श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित होगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button