Advertisement Carousel
Blog

4,900 रुपये नगद और 14 सट्टा पट्टियां जब्त, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

Advertisements


सट्टा संचालन पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, महिला गिरफ्तार, नगदी और सट्टा सामग्री जब्त
दुर्ग, 16 जून। अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी जेवरा सिरसा पुलिस ने ग्राम सिरसा खुर्द में कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी लिखकर जुआ संचालन कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से नगदी रकम, सट्टा पट्टियां और अन्य सामग्री जब्त की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिरसा खुर्द के छोटे तालाब के पास एक महिला लोगों से पैसे लेकर सट्टा पट्टी लिख रही है। सूचना मिलते ही चौकी जेवरा सिरसा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शेख ईद बी (42 वर्ष) निवासी सिरसा खुर्द, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग बताया।


तलाशी के दौरान आरोपिया के कब्जे से विभिन्न अंकों में लिखी 14 नग सट्टा पट्टी, 4,900 रुपये नगद तथा एक डॉट पेन बरामद किया गया। पुलिस ने सभी सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपिया अवैध रूप से सट्टा संचालन कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रही थी। पुलिस ने उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई में चौकी जेवरा सिरसा पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपिया को गिरफ्तार किया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button