Advertisement Carousel
Blog

भूमि विवाद में पैसों की मांग का आरोप, प्रधान आरक्षक तत्काल निलंबित SP की सख्त कार्रवाई

Advertisements

भूमि विवाद में पैसों की मांग के आरोप पर प्रधान आरक्षक निलंबित, जांच के आदेश

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग ने एक प्रधान आरक्षक के खिलाफ शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए एसडीओपी अकलतरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के संज्ञान में यह शिकायत आई थी कि चौकी पंतोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने क्षेत्र के एक आवेदक से विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसों की मांग की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कर्तव्य के विपरीत आचरण अथवा अनुचित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को पुलिस विभाग की जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button