Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ को मिली हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, अमित शाह ने 400 डायल-112 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

रायपुर में अमित शाह ने लॉन्च की ‘नेक्स्ट जेन CG डायल-112’ सेवा, 400 आपातकालीन वाहन और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

Advertisements
Advertisements

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं और अपराध जांच व्यवस्था को नई तकनीकी ताकत मिली है। रायपुर के माना पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन CG डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में Vishnu Deo Sai और Raman Singh सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित यह सेवा पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी, सड़क दुर्घटना और आपदा जैसी परिस्थितियों में एक ही नंबर पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराएगी।

Advertisements

इन आधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी उन्नत सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही जीआईएस आधारित मॉनिटरिंग, एडवांस व्हीकल ट्रैकिंग और स्वचालित कॉलर लोकेशन जैसी तकनीकों से पूरे सिस्टम को मजबूत बनाया गया है। नागरिक अब वॉयस कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप, वेब पोर्टल और SOS-112 इंडिया ऐप के जरिए भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

वहीं ‘Science on Wheels – Towards Faster Justice’ थीम के तहत शुरू की गई 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन अपराध अनुसंधान में नई क्रांति लाएंगी। लगभग 65 लाख रुपये की लागत वाली इन वैन में फिंगरप्रिंट डिटेक्शन, नार्कोटिक्स परीक्षण, डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट, बैलिस्टिक जांच और GSR परीक्षण जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

सरकार का मानना है कि घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक जांच की सुविधा मिलने से साक्ष्यों के संरक्षण और जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी। इससे अपराध अनुसंधान अधिक पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध बन सकेगा तथा कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली पर जनता का भरोसा और मजबूत होगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button