Advertisement Carousel
Blog

श्रमिक दिवस पर जेएस डब्ल्यू महानदी पावर प्लांट में मॉकड्रिल आयोजित क्लोरीन लीकेज से निपटने का किया गया अभ्यास, सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच

Advertisements

जांजगीर-चांपा,

Advertisements

श्रमिक दिवस पर जेएसडब्ल्यू महानदी पावर प्लांट में मॉकड्रिल आयोजित
क्लोरीन लीकेज से निपटने का किया गया अभ्यास, सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
जांजगीर-चांपा,
औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार श्रमिक दिवस के अवसर पर जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड, ग्राम नरियरा (तहसील अकलतरा) में कर्मकारों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

Advertisements


इस मॉकड्रिल में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक अश्वनी पटेल, थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा सहित कंपनी के प्लांट हेड अश्वनी मित्तल, एचआर हेड अभिषेक शर्मा, देवेन्द्र पण्डा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही न्यूवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं साईं लीलागर पावर जनरेशन लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हुए।
मॉकड्रिल के दौरान क्लोरीन गैस लीकेज जैसी आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस दल, फायर टीम, रेस्क्यू टीम एवं मेडिकल टीम ने समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए लीकेज को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। सुरक्षा उपकरणों एवं व्यक्तिगत सुरक्षा साधनों का उपयोग कर आपदा प्रबंधन की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया।


अभ्यास के दौरान एक प्रभावित श्रमिक को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से कारखाने के स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई। मॉकड्रिल में कारखाने से एम्बुलेंस, दो फायर टेंडर एवं न्यूवोको प्लांट से एक फायर टेंडर शामिल रहा।
औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा मॉकड्रिल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रबंधन को नियमित रूप से ऐसे अभ्यास आयोजित करने एवं आपात स्थितियों से निपटने के लिए सभी सुरक्षा उपायों की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।


कार्यक्रम के अंत में श्रमिकों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और मॉकड्रिल का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button