Advertisement Carousel
Blog

छेड़छाड़ के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल बिलासपुर,

Ad

Advertisements

छेड़छाड़ के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुर,

Advertisements


थाना सीपत पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी संतोष कुमार पटेल (40 वर्ष), निवासी ग्राम हरदाडीह, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के विरुद्ध पीड़िता द्वारा 16 मार्च 2026 को थाना सीपत में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Advertisements


शिकायत में बताया गया कि पीड़िता दोपहर के समय अपने प्लॉट पर काम करने गई थी और लगभग 3:30 बजे वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव का ही आरोपी संतोष पटेल उसे अकेला देखकर पीछे से आया और उसका हाथ पकड़कर अश्लील बातें करते हुए गाली-गलौज कर छेड़छाड़ की।


रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे तत्काल हिरासत में लिया।


पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button