Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर में आईजी दीपक झा का वार्षिक निरीक्षण, रक्षित केंद्र में परेड की सलामी लेकर पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा, रेंज सरगुजा श्री दीपक झा ने किया जशपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण

रक्षित केंद्र जशपुर में ली परेड की सलामी

रक्षित केंद्र में आयोजित दरबार में हुए, पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों से रूबरू, सुनी समस्याएं किया निराकरण

रक्षित केंद्र जशपुर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखाओं व सिटी कोतवाली जशपुर का भी किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों की ली जानकारी, त्वरित निराकरण हेतु दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री दीपक झा द्वारा मंगलवार को जशपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर पहुंचकर भव्य परेड की सलामी ली तथा पुलिस बल के अनुशासन, वेश-भूषा और कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट वेश-भूषा एवं अनुशासन का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
निरीक्षण के दौरान आईजी श्री दीपक झा ने रक्षित केंद्र में उपलब्ध शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण किया तथा वाहनों के उचित रख-रखाव और नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रक्षित केंद्र की विभिन्न शाखाओं जैसे वाहन शाखा, कैश शाखा, स्टोर शाखा तथा पुलिस कैंटीन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

Advertisements

इसके पश्चात आयोजित पुलिस दरबार में आईजी श्री दीपक झा ने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को हमेशा अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को उत्तम गणवेश में रहकर सख्त अनुशासन का पालन करना चाहिए। वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कंप्यूटर की अनिवार्य जानकारी रखने की सलाह दी, ताकि आधुनिक पुलिसिंग और कार्यालयीन कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित किया जा सके।

आईजी श्री दीपक झा ने पुलिस बल को नशे से दूर रहने और भ्रष्टाचार से बचने की सख्त समझाइश दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के बीच एक ईमानदार और जिम्मेदार संस्था के रूप में बनी रहनी चाहिए। यदि किसी भी आपराधिक गतिविधि में पुलिस के किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस महानिरीक्षक ने सिटी कोतवाली जशपुर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर का भी जायजा लिया और कार्यालयीन कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पुलिस व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पटनवार, एसडीओपी जषपुर श्री चंद्रषेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मण्डावी, एसडीओपी पत्थलगांव डाॅं. ध्रुवेश जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक श्री कुंजराम चौहान. उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क. श्री भावेश समरथ, उप पुलिस अधीक्षक श्री श्रीमती आशा तिर्की , रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मोरध्वज देशमुख सहित समस्त थाना/चौकी के प्रभारी एवं आईजी स्टेनो मो. रियाज खान, रीडर रेमशलाल साहू उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button