Advertisement Carousel
Blog

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली सुखबाई खुटे की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

Ad

Advertisements

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली सुखबाई खुटे की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

Advertisements

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने जरूरतमंद परिवार को दिया सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

जांजगीर-चांपा
ग्रामीण गरीबों के लिए संचालित केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अब सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन का मजबूत आधार बनती जा रही है। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेमरा की रहने वाली श्रीमती सुखबाई खुटे की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है।

जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम सेमरा की निवासी श्रीमती सुखबाई खुटे का जीवन कुछ समय पहले तक संघर्षों से भरा हुआ था। पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। परिवार में एकमात्र बेटा है और आय का कोई स्थायी साधन नहीं। ऐसे में वे मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं।

Advertisements


सुखबाई अपने बेटे के साथ एक जर्जर कच्चे मकान में रहती थीं। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था, दीवारें कमजोर हो चुकी थीं और हर समय घर के गिरने का खतरा बना रहता था। आर्थिक तंगी के कारण पक्का मकान बनवाना उनके लिए एक अधूरा सपना था। वे अक्सर सोचती थीं कि काश उनके पास भी एक सुरक्षित और मजबूत घर होता, जहाँ वे और उनका बेटा बिना भय के रह पाते।
इसी बीच ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जानकारी मिली। पंचायत के सहयोग से उन्होंने योजना के लिए आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उनका चयन लाभार्थी के रूप में हो गया।
योजना के तहत स्वीकृति मिलते ही उनके जीवन में नई उम्मीद जगी। प्राप्त आर्थिक सहायता से मकान निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। पंचायत स्तर पर तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग भी मिलता रहा। धीरे-धीरे उनका कच्चा सपना पक्के आशियाने में बदलने लगा और कुछ ही महीनों में उनका नया घर तैयार हो गया।
आज सुखबाई खुटे अपने पक्के घर में बेटे के साथ सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हैं। अब उन्हें बारिश, ठंड या गर्मी की चिंता नहीं सताती। वे बताती हैं कि पहले कच्चे घर में रहना अत्यंत कठिन था, लेकिन अब उन्हें मानसिक सुकून और सुरक्षा दोनों का अनुभव हो रहा है।
सुखबाई कहती हैं कि इस योजना ने उनके जैसे गरीब परिवार को न केवल छत दी है, बल्कि आत्मसम्मान भी लौटाया है। वे शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि अब उनका जीवन पहले से अधिक सुरक्षित और स्थिर हो गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जिले में जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण साबित हो रही है। सुखबाई खुटे जैसी कई कहानियाँ यह दर्शाती हैं कि सही योजना और प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण जीवन में वास्तविक परिवर्तन संभव है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button