Advertisement Carousel
Blog

सेन्दरी शाला में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आयोजित बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, कौशल की हुई तारीफ प्रदर्शनी में विज्ञान और चित्रकला के उत्कृष्ट मॉडल देखे गए

Ad

Advertisements

शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला सेन्दरी में आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Advertisements

जांजगीर-चांपा— शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला, सेन्दरी (विकासखंड-नवागढ़) में आज विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बनाए विज्ञान मॉडल एवं चित्रकला का प्रदर्शन किया। बच्चों की मेहनत और रचनात्मकता की सभी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की।

Advertisements


कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान पाठक  रहंस लीला कश्यप ने किया। विज्ञान शिक्षिका ज्ञानेश्वरी भैना, जिन्हें मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया है, के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। शिक्षक  उमेश कुमार राठौर,  रीतेश गोयल,  प्रमेश कुमार साहू सहित अन्य सभी शिक्षकों का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

संकुल समन्वयक  देवेन्द्र साहू एवं शिक्षक  विजय बंजारे ने बच्चों के कार्य का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए उन्हें प्रेरित किया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  भरत लाल ओगरे, ग्राम प्रमुख  सौरभ पाण्डेय, सरपंच  विद्यानंद बंजारे, पूर्व सरपंच  लक्ष्मी प्रसाद पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
बच्चों के प्रोत्साहन हेतु नवागढ़ ब्लॉक से शिक्षक लक्ष्मीकांत पाण्डेय,भूपेंद्र जांगड़े,मुकेश राठौर,धर्मेन्द्र चौहान,रामविलास आदित्य सहित समस्त शिक्षकों ने बच्चों की प्रशंसा की। टीएलसी जांजगीर से देवल सर ने भी बच्चों के प्रयास की सराहना की।
अंत में प्रधान पाठक  रहंस लीला कश्यप एवं शिक्षक  उमेश कुमार राठौर ने समस्त शिक्षकों को कार्ड और पेन देकर कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस प्रदर्शनी ने बच्चों में विज्ञान विषय में रुचि, खोज और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने का सफल प्रयास किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button