Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

पुलिस लाईन खीरी में होने वाली रैतिक परेड समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल का एसपी ने किया निरीक्षण

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से अफजल अली

Advertisements

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा आगामी ‘गणतंत्र दिवस’ के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन खीरी में होने वाली रैतिक परेड समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया।

Advertisements
Advertisements

परेड को अत्यधिक सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित बनाने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दें शनिवार को पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा पुलिस लाईन्स खीरी में आगामी 77वें गणतन्त्र दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित की जाने वाली भव्य रैतिक परेड समारोह की तैयारी के क्रम में परेड समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया।

एसपी खीरी द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत रिहर्सल के दौरान परेड में शामिल पुरूष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टोलियों, ड्रिल, मार्च पास्ट, ड्रेस एवं वेशभूषा, आपात सेवा यूपी 112 की दो पहिया व चार पहिया पुरुष व महिला पीआरवी वाहन, स्वान दल, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस तथा स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा की जाने वाली रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया एवं ध्वजारोहण कर परेड का पूर्वाभ्यास कराया गया। एसपी खीरी द्वारा परेड की प्रत्येक गतिविधि को गंभीरता से परखा तथा उसे और अधिक सुसंगठित, आकर्षक व अनुशासित बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

परेड में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों व अन्य कार्यक्रमों का सूक्ष्म निरीक्षण कर कार्यक्रम को अत्यधिक सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित बनाने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही एसपी खीरी द्वारा परेड की तैयारियों पर चर्चा करते हुए अन्य सभी वस्तुओं की उपलब्धता कराये जाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन्स खीरी को निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक खीरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। जनपद खीरी पुलिस 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button